गुरुवार 16 जुलाई 2026 - 14:56
ईरान के साथ विवाद का समाधान सिर्फ कूटनीतिक माध्यम से ही संभव

हौज़ा / अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव का स्थायी समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से पैदा होने वाले असममित खतरे को देखते हुए सिर्फ सैन्य कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,वॉशिंगटन, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव का स्थायी समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से पैदा होने वाले असममित खतरे को देखते हुए सिर्फ सैन्य कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी।

एक रिपोर्टों के अनुसार, वेंस ने कहा कि उन्हें उन अमेरिकी नागरिकों से “गहरी निराशा” हुई है, जो मानते हैं कि ईरान के साथ बातचीत संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान की कुछ क्षमताओं को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बनाना अपेक्षाकृत आसान है। ऐसे में अंततः बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना ही पड़ेगा।

वेंस ने दावा किया कि अमेरिका इस समय तेहरान के साथ बेहद संवेदनशील कूटनीतिक प्रक्रिया से गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट के कुछ सदस्य संघर्ष को जारी रखने के पक्ष में हैं।

हालांकि, यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में अमेरिका द्वारा ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों के जारी रहने के दावे भी किए जा रहे हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha